जामताड़ा

राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में झारखंड ओवरऑल चैंपियन

जंप

Jamtara : जसपुरिया बी.एड कॉलेज, बिरसा, रांची में 09 से 11 जनवरी तक 17वीं सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें शामिल थीं।जामताड़ा जिला के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। रामजीत मुर्मू ने 3 स्वर्ण पदक, दीप्ति बास्की ने 3 रजत पदक, नैंसी सिन्हा ने 2 रजत पदक, शालिनी हेंब्रम ने 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक, अन्नू कुमारी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक, जयंती हेंब्रम ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक तथा रिशु कुमारी ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।

जामताड़ा जिला जंप रोप संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह जिला और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर डॉ. दुर्गा दास भंडारी, अमित झा, डॉ. चंचल भंडारी, श्यामल मंडल, भूपेश गुप्ता, अनीश रंजन, गौरव जोशी और आकाश साव सहित कई गणमान्य लोग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस जीत से जामताड़ा में खुशी का माहौल बना हुआ है और राज्य के खेल प्रतिभाओं के लिए यह एक प्रेरणा स्रोत भी साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *