रांची

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक 5 को

रांची, 04 मार्च । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक पांच मार्च को डोरंडा भवानीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

यह बैठक 10 मार्च को आयोजित अनिश्चितकालीन विधानसभा मार्च और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर किया जाएगा।

उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के अध्यक्ष सुबोध कुमार लकडा ने बुधवार को दी।

बैठक में मांडर, चान्हो बुडमू , खलारी,वेडो ,लापुंग, खिजरी, सिल्ली, सोनाहातु, बुंडू, राहे, रांची सादर कांके ओरमांझी क्षेत्र के आंदोलनकारी विशेष रूप से भाग लेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अनथन लकड़ा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, केंद्रीय सचिव प्रो रतन लाल महतो उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *