खेलरांची

झारखंड मास्टर एथलेटिक्स टीम की घोषणा, 39 खिलाड़ी लेंगे नेशनल चैंपियनशिप में भाग


Ranchi : झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा झारखंड मास्टर एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में आयोजित होने वाली मास्टर नेशनल एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी।

प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 39 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें पुरुष वर्ग के 29 एवं महिला वर्ग की 10 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कप्तान के रूप में श्री राजकुमार वाल्मीकि को नियुक्त किया गया है।
टीम मैनेजर (पुरुष वर्ग) के रूप में श्री संजय राय एवं श्री सुरजीत सिंह भोगल, जबकि महिला वर्ग की टीम मैनेजर के रूप में निर्मला रवि एवं ललिता जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टीम के कोच के रूप में श्री जवाहर झा एवं श्री अशोक महतो को नियुक्त किया गया है।

सभी खिलाड़ी 25 जनवरी 2026 को एलेप्पी से त्रिवेंद्रम (केरल) के लिए रवाना होंगे।

पुरुष खिलाड़ी

  1. कुणाल
  2. विजय सिंह
  3. मुन्ना बवाली
  4. श्रीराम यादव
  5. त्रिलोचन तमसोय
  6. सतीश चौरसिया
  7. पवन कुमार सिंह
  8. गौतम चौधरी
  9. सुरजीत सिंह भोगल
  10. लक्ष्मण राम
  11. संजय राय
  12. बी. एस. बड़ा
  13. संजय कुमार
  14. राजकुमार वाल्मीकि
  15. रामपाल सिंह
  16. प्रताप अधिकारी
  17. बिरसा भट्ट कुमार
  18. अर्जुन महाकुंभ
  19. रवि रंजन भगत
  20. इंद्रजीत
  21. अशोक सिंह
  22. जवाहर झा
  23. अशोक महतो
  24. दशरथ महतो
  25. जहांगीर अंसारी
  26. जी. बाबू देव
  27. राजेंद्र प्रसाद महतो
  28. रामप्रताप मुंडा
  29. दिनेश्वरी राम मोहाली

महिला खिलाड़ी

  1. पूजा कुमारी
  2. श्रुति कामना तिर्की
  3. निर्मला रवि
  4. उमा काबरा
  5. मेरी मुंझनी
  6. मनीषा भगत
  7. ललिता
  8. मेरी
  9. प्रभा लकड़ा
  10. राखी देवी

इस संबंध में जानकारी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री लक्ष्मण राम द्वारा दी गई। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *