Sapna

झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सपना भारतीय टीम में,  खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने दी बधाई

खेल राँची

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नयी दिल्ली द्वारा 10 से 12 फरवरी 2023 को अस्थाना, अफगानिस्तान में होने वाली 10वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए 13 महिला एवं 13 पुरुष समेत कुल 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी. खिलाड़ियों का चयन 30 सितंबर से 05 अक्तूबर तक अहमदाबाद में संपन्न 36वीं राष्ट्रीय खेल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया.

सपना कुमारी अफगानिस्तान में करेगी नेतृत्व

इसमें झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सपना कुमारी को अस्थाना, अफगानिस्तान में होने वाला इंडोर स्टेडियम चैंपियनशिप 60 मीटर हर्डल्स दौड़ के लिए शामिल किया गया है. ज्ञातव्य हो सपना कुमारी ने 37वीं राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता था.

इन्होंने दी बधाई

इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग प्रभारी सपना के कोच बिनोद सिंह, कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू,  राकेश सिंह, रणवीर सिंह, अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह, अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों  ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *