रांची

अमन साव एनका’उंटर मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ऑनलाइन FIR रजिस्टर करने का दिया निर्देश

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव के मामले में सुनवाई हुई। अमन की मां किरण देवी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए ऑनलाइन FIR दर्ज करने का आग्रह किया था, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया।

कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि अमन की मां की ओर से की गई ऑनलाइन एफआईआर को जल्द से जल्द रजिस्टर किया जाए। प्रार्थी की ओर से बताया गया कि पिछले सात महीने के प्रयासों के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। कोर्ट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी जजमेंट के तहत इस तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज होना अनिवार्य है।

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि सीआईडी ने अमन साव के मामले में एक प्राथमिकी पहले ही दर्ज की थी और अब अमन के परिजनों की एफआईआर में उठाए गए मुद्दों की भी जांच की जा रही है। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अलग-अलग एफआईआर की जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *