रांची

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने RIMS अस्पताल का किया निरीक्षण, प्राइवेट प्रैक्टिस पर दी सख्त चेतावनी

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज अचानक रांची के रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज भी किया और अस्पताल के कामकाज का जायज़ा लिया।

डॉ. अंसारी ने इस मौके पर सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर किसी डॉक्टर को सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राइवेट क्लिनिक चलाना है, तो उन्हें पहले अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देना होगा। मैं सरकारी व्यवस्था को कमजोर करने की अनुमति नहीं दूंगा।”

इसके अलावा, मंत्री ने एक्सपायरी दवाइयों, आउटसोर्सिंग कंपनियों और खराब एंबुलेंस की समस्याओं पर भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा, “जो भी ईमानदारी से काम करेगा, मैं उसके साथ खड़ा हूँ, लेकिन जो सिस्टम को कमजोर करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि वह अब हर सप्ताह किसी न किसी जिले में ओपीडी में बैठकर डॉक्टरों की ड्यूटी की निगरानी करेंगे। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों, ब्लड सैंपल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और किसी भी कमी को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *