रांची

4th सीनियर पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की बालिका टीम ने जीता सिल्वर

फाइनल में हरियाणा से रोमांचक मुकाबला, 5 सेट तक चला संघर्ष
रांची/मेरठ।
14th Senior Para Volleyball Championship में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के Meerut में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड का सामना हरियाणा से हुआ।

फाइनल मैच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला पांच सेट तक चला। लगातार संघर्ष के बाद झारखंड की टीम को 4-5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

पुरुष वर्ग को निराशा
वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी और उसे निराशा हाथ लगी।

झारखंड टीम के खिलाड़ी
महिला वर्ग:
प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, बिलासी कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा, मुन्नू मुकता कुमारी।

पुरुष वर्ग:
चंदन लोहरा, सनोज महतो, मुकेश कंचन, विष्णु बाउरी, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, शिबू रजक, श्याम बिहारी, मनोज महतो, नीरज कुमार सिंह, संदीप कुमार, प्रसन्न आइंद, प्रदीप नायक।

पदाधिकारियों ने दी बधाई
Para Volleyball Association of Jharkhand के अध्यक्ष राहुल कुमार मेहता एवं सचिव सरिता सिन्हा ने टीम के खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संघ के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

झारखंड की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से राज्य में पैरा खेलों को नई ऊर्जा मिली है और भविष्य में स्वर्ण पदक की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *