रांची

झारखंड स्थापना दिवस : रांची बनी रंगों और संस्कृति की जीवंत गैलरी, वॉल पेंटिंग्स ने खींचा ध्यान

Ranchi : झारखंड स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए राजधानी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस मौके पर शहर रंगों और संस्कृति की खूबसूरत मिलावट से सजने लगा है। रांची की कई दीवारें नई कलाकृतियों से चमक उठी हैं, जिन्हें देखकर शहर एक लाइव आर्ट गैलरी जैसा नजर आ रहा है। राज्य सरकार की पहल पर रांची में बड़े स्तर पर वॉल पेंटिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

दीवारों पर दिख रही झारखंड की परंपरा

शुक्रवार से चल रहे इस अभियान में कलाकार सोहराय और खोवर पेंटिंग, आदिवासी जीवनशैली, लोकनृत्य, वन्यजीव, प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक प्रतीकों को बेहद खूबसूरती से उकेर रहे हैं। कई कलाकारों ने पारंपरिक थीम को नए रूप में पेश करने के लिए जापानी स्वराज पेंटिंग स्टाइल और अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है।

शहर के तीन बड़े स्थान बने आकर्षण का केंद्र

अभियान के तहत तीन प्रमुख जगहों की दीवारों को चुना गया है—

  • आयुक्त कार्यालय (कचहरी परिसर)
  • मोरहाबादी चिल्ड्रेन पार्क की बाउंड्री
  • जाकिर हुसैन पार्क की दीवारें

यहां प्रोफेशनल कलाकार लगातार पेंटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये दीवारें सिर्फ कला नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और पहचान को दिखाने का प्रयास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *