झारखंड

झारखंड चैंबर ने गठित की 75 उप समितियां, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने वर्तमान सत्र के लिए 75 उप समितियों का गठन किया है। चैंबर की कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से विभिन्न उप समितियों और उनके चेयरमैन का मनोनयन किया। इन समितियों के माध्यम से व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष उठाने तथा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।

चैंबर के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि उप समितियां संगठन की गतिविधियों को गति देने और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी चेयरमैन से अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

व्यापार, उद्योग और प्रशासन से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों के लिए समितियां

उप समितियों में सरकारी एवं प्रशासनिक समन्वय, बिजनेस एक्सचेंज, प्रशासनिक सुधार, कृषि बाजार, बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, सिविल एविएशन, कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉरपोरेट अफेयर्स, डायरेक्ट टैक्स, जीएसटी, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, फूड सेफ्टी, स्वास्थ्य, उद्योग, आईटी, श्रम एवं ईएसआईसी, भूमि सुधार, कानून-व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, रियल एस्टेट, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और ट्रैफिक समेत कई क्षेत्र शामिल हैं।

प्रमुख उप समितियों के चेयरमैन

  • को-ऑर्डिनेशन विद गवर्नमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन: राम बांगड़
  • बिजनेस एक्सचेंज: अनिल अग्रवाल, राम बांगड़, विकास सिन्हा
  • एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म: शशांक भारद्वाज
  • एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड: पंकज साबू, रोहित कुमार
  • बैंकिंग: महेंद्र जैन
  • कैपिटल मार्केट एंड इन्वेस्टमेंट: विकास सहाय
  • चैंबर कनेक्ट: अरुण भरतिया
  • सिविक एमिनिटी: अमित किशोर
  • सिविल एविएशन: दिनेश प्रसाद साहू, श्रवण राजगढ़िया
  • कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा: रविराज अग्रवाल
  • कॉरपोरेट अफेयर्स: मनीष जैन, चंद्रेश बजाज
  • डायरेक्ट टैक्स: जेपी शर्मा, पंकज मक्कड़
  • एजुकेशन: मनोज गुप्ता, पारस अग्रवाल, राहुल बर्मन
  • एनर्जी: अजय भंडारी
  • एनवायरनमेंट: डॉ. अनल सिन्हा
  • फूड सेफ्टी: सुबोध चौधरी, कुशल टेकरीवाल
  • गुड्स ट्रांसपोर्ट: नवीन जैन
  • जीएसटी (सेंट्रल): रंजीत गाड़ोदिया, आदित्य शाह
  • जीएसटी (स्टेट): ज्योति पोद्दार, दीपक पटेल
  • हेल्थ एंड हॉस्पिटल: डॉ. अभिषेक रामाधीन
  • इंडस्ट्री: ज्योति कुमारी
  • आईटी: राजीव सहाय
  • लेबर ईएसआईसी: प्रमोद सारस्वत
  • लैंड रिफॉर्म: मुकेश अग्रवाल
  • लॉ एंड ऑर्डर: शैलेश अग्रवाल
  • लीगल अफेयर्स: प्रेम शंकर मिश्रा, देवेश अजमानी, आनंद अग्रवाल
  • लॉजिस्टिक पार्क: अविराज अग्रवाल
  • महिला कुटीर उद्योग: नेहा पटवारी
  • एमएसएमई: नीतू सिंह
  • नई बिजनेस अपॉर्चुनिटी विद एआई: मनीष सराफ
  • रेलवे: विवेक अग्रवाल, इंदरपाल सैनी
  • रियल एस्टेट अर्बन डेवलपमेंट: अलोक सरावगी, अमित अग्रवाल
  • रिन्यूएबल एनर्जी: संदीप पाटिल
  • स्किल डेवलपमेंट: प्रियंक भगत, अलोक कुमार
  • स्पोर्ट्स: गौतम शाही, सुमित कक्कड़, राज कुमार अग्रवाल
  • स्टार्टअप्स: अलोक गेरा, राहुल जैन
  • स्वच्छ भारत पौधरोपण: किशन अग्रवाल
  • टेलीकम्युनिकेशन: हरजीत सिंह स्वेकी
  • टेक्सटाइल ट्रेड: हैप्पी किंगर
  • टूरिज्म: रोहन चौधरी
  • ट्रैफिक: मुकेश पांडेय, राहुल शर्मा
  • ट्राइबल बिजनेस डेवलपमेंट: माला कुजूर, मंजुल केरकेट्टा
  • वाटर रिसोर्स: राजीव चौधरी
  • वुमन एंटरप्रेन्योरशिप: आस्था किरण
  • यूथ कनेक्ट: विकास झाझरिया

इसके अलावा अहारी, आर्बिट्रेशन, आयुष स्वास्थ्य, बैंक्वेट, बिल्डिंग रेगुलराइजेशन, बस ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक ट्रेड, फायर एंड डिजास्टर, एमएफसीजी एंड ड्यूरेबल ट्रेड, फॉरेस्ट एंड टिम्बर, गवर्नमेंट कांट्रैक्टर एंड प्रोक्योरमेंट, हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, माइनिंग, आउटडोर एडवरटाइजिंग, पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव, प्लास्टिक प्रोडक्ट एंड रिसाइक्लिंग, प्लाईवुड एंड ग्लास, पॉल्यूशन, सैनिटरी मर्चेंट, सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्री, स्वदेशी प्रमोशन आदि क्षेत्रों के लिए भी उप समितियां बनाई गई हैं।

चैंबर अध्यक्ष ने बताया महत्वपूर्ण कदम

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि उप समितियों का गठन फेडरेशन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी उप समितियां अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

महासचिव रोहित अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी। उन्होंने वर्षभर होने वाली चैंबर की गतिविधियों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *