Home

रांची में 12-13 जुलाई को अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग, तैयारियां पूरी

रांची, 4 जुलाई :अधिवक्ता परिषद, झारखंड द्वारा 12 एवं 13 जुलाई 2025 को रांची के रातू रोड स्थित श्री हनुमान बख्श पोदार भवन में प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र होगा।

इस अभ्यास वर्ग में राज्य के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारी, आयाम टोली, तथा जिला प्रभारियों सहित करीब 200 अधिवक्ता भाग लेंगे।


प्रमुख अतिथि और मार्गदर्शकगण:

  • श्री चरण सिंह त्यागी, राष्ट्रीय मंत्री व झारखंड प्रभारी
  • श्री विक्रम दूबे, राष्ट्रीय मंत्री
  • श्री सुनील कुमार, क्षेत्रीय संयोजक

इन वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन अभ्यास वर्ग में उपस्थित अधिवक्ताओं को प्राप्त होगा।


आयोजन समिति एवं पदाधिकारी

अभ्यास वर्ग संयोजक:

  • श्री राजेन्द्र कृष्ण (चेयरमैन, झारखंड बार काउंसिल)

सह-संयोजक:

  • श्री प्रशांत कुमार सिंह (सदस्य, बार काउंसिल ऑफ इंडिया)

प्रांतीय अध्यक्ष:

  • श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र

प्रांतीय महामंत्री:

  • श्री विजयनाथ कुँवर

इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 18 समितियों का गठन किया गया है।


गठित समितियों की सूची

  1. निबंधन समिति
  2. भोजन व आपूर्ति समिति
  3. सभागार समिति
  4. मंच प्रबन्धन समिति
  5. छपाई व आमंत्रण सामग्री समिति
  6. प्रेष व मीडिया समिति
  7. वित्त व्यवस्था समिति
  8. आय-व्यय प्रबंधन समिति
  9. यातायात प्रबंधन समिति
  10. स्वच्छता समिति
  11. अधिकारी व्यवस्था समिति
  12. आमंत्रण एवं सत्कार समिति
  13. पुरुष आवास व्यवस्था समिति
  14. भगिनी आवास व्यवस्था समिति
  15. अस्थायी कार्यालय एवं संपर्क समिति
  16. किट समिति
  17. टेंट सामग्री समिति
  18. न्यायप्रवाह समिति

हर समिति के अंतर्गत संबंधित संयोजक व सदस्यों की नामावली तय कर दी गई है, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।


उद्देश्य और अपेक्षाएं

यह अभ्यास वर्ग अधिवक्ताओं के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक दायित्वों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही परिषद से जुड़े अधिवक्ताओं में संगठनात्मक समन्वय और नेतृत्व कौशल को भी सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *