खेल

समरसता दिवस पर अधिवक्ता परिषद झारखंड का आयोजन, बाबा साहेब के विचारों पर हुई चर्चा

रांची |

अधिवक्ता परिषद झारखंड के तत्वावधान में झारखंड हाई कोर्ट इकाई द्वारा समरसता दिवस सह डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन उच्च न्यायालय परिसर के हॉल नंबर 5 में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह अधिवक्ता परिषद झारखंड उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कश्यप ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके कार्यों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते थे और उनका प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा” आज भी प्रासंगिक है।

उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके प्रयासों से अछूतों को मंदिर प्रवेश का अधिकार मिला और समाज में समानता की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव आया। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय को आधार बनाया, जिसमें अनुच्छेद 17 के तहत छुआछूत को समाप्त करने और अनुच्छेद 14 से 21 के तहत समानता के अधिकार को सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील कुमार ने “समरस भारत एवं सशक्त भारत” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज से भेदभाव समाप्त करने और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार टंडन ने कहा कि जब समाज जातिविहीन (कास्टलेस) बनेगा, तभी वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब पूरे समाज के उत्थान की बात करते थे और शिक्षा को परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम मानते थे।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी एवं श्रीमती नीतू सिन्हा विशेष रूप से मंचासीन रहे। इस अवसर पर हाई कोर्ट परिसर में कार्यरत सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को वस्त्र, पुष्प एवं भारत माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया, जो समरस समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

कार्यक्रम का संचालन हर्ष कुमार, श्रीमती नीता कृष्ण एवं राधा कृष्ण गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर प्रभात कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार पांडे, हेमंत कुमार गुप्ता, रितेश कुमार बॉबी, रवि प्रकाश, लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव, युगल किशोर प्रसाद, श्रीमती इंदु पराशर, लीना मुखर्जी, नीलम तिवारी, निक्की सिन्हा, रंजना मुखर्जी, विभा बक्शी, रोमित कुमार, अभिजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पांडे, सुधीर श्रीवास्तव, डीके प्रसाद, अजय कुमार पाठक, भरत कुमार, पंकज कुमार, दिवाकर झा, जितेंद्र कुमार, निखिल रंजन, कौशलेंद्र प्रसाद, समीर अखौरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी अधिवक्ता परिषद झारखंड के मीडिया प्रमुख श्री रितेश कुमार बॉबी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *