Home

झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता–2025 का भव्यसमापन : JAP-10 बना ‘ऑल ओवर चैंपियन’


रांची, टाटीसिल्वे : झारखंड सशस्त्र पुलिस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता–2025 का भव्य समापन शनिवार को JAP-2 टाटीसिल्वे, रांची के मैदान में हुआ। दोपहर 3 बजे आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस श्री प्रभात कुमार (IPS) थे। उन्होंने विजेता एवं उप-विजेता टीमों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता 25 से 28 नवंबर 2025 तक चली, जिसमें 1137 पुलिसकर्मियों/खिलाड़ियों, 63 तकनीकी पदाधिकारियों और विभिन्न इकाइयों के टीम-प्रबंधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों का आयोजन JAP-1, JAP-2, JAP-10, एक्शन ग्रुप, टाइगर फ्लैग हॉकी स्टेडियम तथा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम (मोराबादी) सहित विभिन्न स्थलों पर किया गया।


विभिन्न खेलों के परिणाम

1. फुटबॉल

पुरुष
• विजेता: JAP-4, बोकारो
• उप-विजेता: JAP-9, साहेबगंज

महिला
• विजेता: IRB-10, पलामू
• उप-विजेता: IRB-01, जमताड़ा

2. बास्केटबॉल

पुरुष
• विजेता: JAP-6, जमशेदपुर
• उप-विजेता: JAP-1, रांची

महिला
• विजेता: IRB-1, जमताड़ा
• उप-विजेता: JAP-10, रांची

3. वॉलीबॉल

पुरुष
• विजेता: JAP-1, रांची
• उप-विजेता: SJP-04, बोकारो

महिला
• विजेता: JAP-10, रांची
• उप-विजेता: IRB-08, गोड्डा

4. हॉकी

पुरुष
• विजेता: JAP-4, बोकारो
• उप-विजेता: SJP-04, बोकारो

5. कबड्डी

पुरुष
• विजेता: JAP-10, रांची
• उप-विजेता: JAP-4, बोकारो

महिला
• विजेता: JAP-10, रांची
• उप-विजेता: IRB-1, जमताड़ा

6. हैंडबॉल

पुरुष
• विजेता: JAP-06, जमशेदपुर
• उप-विजेता: JAP-2, टाटीसिल्वे

महिला
• विजेता: JAP-10, रांची
• उप-विजेता: IRB-01, जमताड़ा

7. एथलेटिक्स

पुरुष
• विजेता: JAP-06, जमशेदपुर
• उप-विजेता: JAP-2, टाटीसिल्वे

महिला
• विजेता: IRB-01, जमताड़ा
• उप-विजेता: JAP-10, रांची


🏆 ऑल ओवर चैंपियन – JAP-10, होटवार, रांची

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर JAP-10 को ‘ऑल ओवर चैंपियन’ घोषित किया गया।

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मुख्य आयोजक श्री कार्तिक एस (IPS), पुलिस उप महानिरीक्षक, JAP रांची के निर्देशन में
श्रीमती सरोजनी लकड़ा (IPS), कमांडेंट, JAP-2 टाटीसिल्वे
ने पूरे खेल कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में सभी खेल प्रतियोगिताओं का संचालन बेहद सुचारू और अनुशासित तरीके से सम्पन्न हुआ।


मुख्य अतिथि का समापन संबोधन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता जवानों में टीमवर्क, फिटनेस और मनोबल को मजबूत करती है। उन्होंने JAP-10 को ‘ऑल ओवर चैंपियन’ बनने पर बधाई दी और कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, खेल-भावना और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *