रांची

JCI रांची का चुनाव संपन्न, अभिषेक जैन बने टीम 2026 के अध्यक्ष

Ranchi : JCI रांची का चुनाव संपन्न हो गया है और नई टीम 2026 का गठन कर दिया गया है। इस टीम में जेसी अभिषेक जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सचिव चुना गया। नई टीम के उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल चुने गए। सह सचिव का पद मनदीप सिंह और कोषाध्यक्ष का पद ऋषभ जैन को मिला।

संस्था के निदेशक मंडल का भी किया गया चयन

संस्था के निदेशक पद पर ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन हेतमसरिया और अंकित मोदी चुने गए।

अध्यक्ष ने दी बधाई

चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अमित खोवाल और गौरव अग्रवाल ने निष्ठापूर्वक निभाया। तत्कालीन अध्यक्ष प्रतीक जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी, जबकि साकेत अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, अरविंद राजगढ़िया और दीपक कुमार अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता आदित्य जालान ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *