Home

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कारोबारी कैरव गांधी को एनएच-19 से किया सकुशल बरामद

जमशेदपुर

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को कैरव गांधी अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम को यह सफलता एनएच- 19 पर एक स्थान से मिली है। पुलिस ने अहले सुबह करीब 4.30 बजे सुरक्षित अपहृत कारोबारी कैरव को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रयासरत है। फिलहाल कारोबारी कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

25 जनवरी को डीजीपी ने की थी हाई लेवल मीटिंग

जमशेदपुर में पहली बार पहुंची झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शहर की विधि-व्यवस्था के विभिन्न रूटों पर भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने 14 दिनों से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर अधिकारियों से जांच का अपडेट लिया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *