रांची

राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने को लेकर सदन में इरफान और अमित में तीखी नोकझोंक

राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने को लेकर सदन में इरफान और अमित में तीखी नोकझोंक

Ranchi : झारखंड विधानसभा में राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा. विधायक अमित कुमार यादव ने टीडीएस (ट्रांसपोर्टेशन/डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम) के तहत मिलने वाले कमीशन को बढ़ाने की मांग की.

बरकट्ठा विधायक ने कहा कि वर्तमान में डीलरों को पर्याप्त कमीशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब डीलर दो किलो तक अनाज कम दे देता है, तो उसे गलत नहीं ठहराया जाता, ऐसे में सरकार को चाहिए कि कमीशन बढ़ाकर उनकी स्थिति सुधारे.

इस पर जवाब देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि सरकार की ओर से डीलरों को प्रति यूनिट लगभग डेढ़ रुपये का कमीशन दिया जा रहा है. हालांकि इस मुद्दे पर मंत्री नाराज भी नजर आए.

उन्होंने कहा कि कौन, कहां, क्या बोला, इन बातों को तोड़-मरोड़ कर सदन में पेश करना ठीक नहीं है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार डीलरों के हितों को लेकर गंभीर है और व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *