खेल

टाटा स्टील के फाउंडर डे पर इंटर-डिविजनल चैंपियन सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम, 05 मार्च । फाउंडर डे समारोह के तहत वन विज़न, वन टाटा स्टील थीम के साथ टाटा स्टील ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को गुरुवार को सम्मानित किया। फाउंडर डे स्पोर्ट्स सेरेमनी के दौरान वर्षभर आयोजित इंटर-डिविजनल (आईडी) खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मान दिया गया।

समारोह में टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थेे। कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरारामम, वाइस प्रेसिडेंट एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट प्रोबल घोष, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस (टाटा स्टील जमशेदपुर) चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट रॉ मटेरियल्स संदीप कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि और कंपनी के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *