Home

रांची नगर निगम व प्रिज्मोलॉइन की पहल, डीएवी गांधीनगर स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े छात्र, पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कांके रोड स्थित सीसीएल डीएवी गांधीनगर स्कूल में रांची नगर निगम एवं प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम के उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई कि वे अपने-अपने घरों में पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करेंगे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ेंगे तथा रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विशेष सेमिनार

पौधा वितरण के बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान और प्रदूषण को देखते हुए प्रकृति का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का आह्वान किया गया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या-1 के पार्षद नकुल तिर्की, सीसीएल डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य पी.के. झा, प्रिज्मोलॉइन के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ सिंघानिया तथा डायरेक्टर (एचआर एवं एडमिन) स्नेहा सिंघानिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जसमीत मेहता और पारस कुमार सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गोविंद झा, कौशल किशोर, गोविंद यादव, रंजीत गुप्ता, प्रदीप लकड़ा सहित अन्य शिक्षकों एवं सैकड़ों विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी ने मिलकर रांची को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *