Home

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, कहा- राज्य में रोजगार बढ़ाकर पलायन रोकने का प्रयास जारी

Dumka : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार को बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी, परिजन और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा के बाद मंत्री ने जनकल्याण की कामना करते हुए महादेव-पार्वती की मंगल आरती भी की। मंदिर परिसर में मंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ की कृपा और जनता के समर्थन से बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाएँ तेजी से लागू की जा रही हैं।

रोजगार सृजन पर जोर

उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य से होने वाले मजदूरों के पलायन को रोका जा सके। जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में औद्योगिक विकास को गति देना है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।

जनता ने विकास के लिए दिया जनादेश

मंत्री ने कहा कि जनता ने बिहार के विकास के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे उन्हें इतना सामर्थ्य दें कि राज्य में उद्योगों का विस्तार हो और लोगों को बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *