India vs South Africa Match : रांची में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जान लें पार्किंग व वैकल्पिक रूट
Ranchi: 30 नवंबर को धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम, रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा. इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रांची यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी क्रिकेट मैच के दौरान संभावित यातायात अवरोधों और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था से संबंधित है.
प्रमुख यातायात प्रतिबंध एवं वर्जित मार्ग

– 30 नवंबर से सुबह छह बजे से रात्रि के दस बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस समय में भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे. नो-एंट्री का समय पहले जैसा रहेगा.
– शालीमार चौक से नॉर्थ गेट
स्टेडियम तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सेवा संबंधी वाहन जैसी विशेष परिस्थितियों में ही परिचालन की अनुमति होगी.
– 30 नवंबर की सुबह छह बजे से मैच की समाप्ति तक सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेन्द्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग, अरगोड़ा चौक मार्गों के बीच सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा.
– आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को भी कम समय में वाहनों के परिचालन के लिए रूट डाइवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है.
यहां करें अपने वाहनों की पार्किंग
– सेबों कैंप मोड़, धुर्वा बस स्टैंड से आने वाले वाहन सखुआ मैदान महाराणा प्रताप सिंह मैदान स्थित पार्किंग में जा सकते हैं.
– शहीद मैदान, नयासराय रिंग रोड और सीआरपीएफ कैंप से आने वाले वाहन हेलीपैड मैदान स्थित पार्किंग में जा सकते हैं.
– वीआईपी और वीवीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, पारस अस्पताल होकर क्रिकेट स्टेडियम नॉर्थ गेट के बगल वाले वीआईपी प्रवेश मार्ग से स्टेडियम नॉर्थ गेट और न्यू हाईकोर्ट गेट नं0-दो स्थित पार्किंग में जा सकते हैं.
– मीडिया पास धारक धुर्वा गोलचक्कर, धुर्वा बस स्टैंड होकर क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से पार्किंग स्थल जा सकेंगे.
– अन्य पास धारक क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकते हैं.
सामान्य वाहन पार्किंग स्थल
– सखुआ बागान के पास.
– महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान.
– धुर्वा गोलचक्कर मैदान
– DAV स्कूल मैदान.
– जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग.
– मियां मार्केट तीन मुहाना के पास.
– संत थॉमस स्कूल के पास.
