भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बने, दीप्ति-शेफाली ने जिताया फाइनल
भारत का सफर मौजूदा वनडे विश्व कप में बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। लीग चरण के मध्य में टीम के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन बल्लेबाजों ने अहम मौकों पर लय हासिल कर टीम को खिताबी दौड़ में बनाए रखा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार के बावजूद अपने बाकी सभी मैचों में दबदबे वाला प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर अपनी ताकत साबित की।
बारिश के देर से शुरू हुए मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं। महत्वपूर्ण मैच में शेफाली शतक लगाने से चूक गईं। उन्होंने 87 रन की पारी खेली।
जेमिमा रोड्रिग्स (24) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर रन आउट हुईं। ऋचा घोष ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। ऋचा ने 24 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की तेज पारी खेली। खाका के नाम तीन विकेट रही।
