टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज पर भारत का कब्जा, खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल

यूटिलिटी

Ranchi : श्रीलंका में 16 से 20 मई तक आयोजित एवं वर्षा – बाधित “भारत – श्रीलंका टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज” पर भारत ने श्रीलंका को 3 – 0 की करारी शिकस्त देकर अपना कब्जा जमाया. उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि विजेता भारतीय टीम में झारखंड से भी एक क्रिकेटर दुमका के रोहित प्रत्यय शामिल थे.

टीम के शानदार प्रदर्शन एवं ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के संरक्षक व भाप्रसे के सेवानिवृत पदाधिकारी एन.एन. पांडेय तथा सेवानिवृत आईपीएस विमल किशोर सिन्हा, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सी.बी. तिवारी एवं आलोक मिश्रा, महासचिव अजय कुमार साव, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, देवघर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन व सचिव संजीव कुमार झा, दुमका जिला सचिव संदीप कुमार जय, खूंटी जिला सचिव मो. रियाज आलम, साहिबगंज  जिला प्रभारी अशोक साहनी, लोहरदगा जिला सह राज्य चयन समिति सदस्य मो. साकिब आलम,  राज्य चयन समिति सदस्य मनीष सिंह एवं प्रिंस सोनी, गोड्डा जिलाध्यक्ष अमित राय, जामताड़ा जिला सचिव दीपक कुमार दुबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *