Home

IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 489 पर ऑलआउट, अब नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर, स्कोर 9/0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा, विशेषकर मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान ने नौ रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे चल रहा है।

IND vs SA 2nd Test Day 2 Match Highlights Report Analysis India vs South Africa Scorecard Record

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा, विशेषकर मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान ने नौ रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय यशस्वी जायसवाल सात और केएल राहुल दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद यशस्वी और राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी की। खराब रोशनी के कारण थोड़ी दिक्कतें हो रही थी, लेकिन इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सुनिश्चित किया कि दक्षिण अफ्रीका को कोई सफलता नहीं मिल सके। तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगे।

मुथुसामी के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 489 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी ने शतक लगाया, जबकि मार्को यानसेन 93 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन छह विकेट पर 247 रन से आगे पारी बढ़ाई। मुथुसामी ने पहले वेरेने के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की और फिर यानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़े।

मुथुसामी ने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत की गेंदबाजी इतनी खराब रही कि टीम को चार विकेट लेने में तीन सत्र लग गए। कुलदीप ने हालांकि, यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी ऑलआउट कर दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए, जबकि काइल वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव को चार विकेट मिले, जबकि बुमराह, सिराज और जडेजा को दो-दो सफलता मिली।

वेरेने और यानसेन के साथ मुथुसामी ने निभाई साझेदारी
मुथुसामी ने काइल वेरेने के साथ मिलकर रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर डाली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज इस दौरान एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने ने सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। हालांकि, दूसरे सत्र में भारत को रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेने को आउट कर सातवीं सफलता दिलाई। यह दिन का पहला विकेट था। 

वेरेने के आउट होने के बाद मुथुसामी ने यानसेन के साथ साझेदारी निभाई और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। इस दौरान मुथुसामी ने शानदार शतक लगाया और इसके साथ ही वह एक विशेष सूची में शामिल हो गए। मुथुसामी दक्षिण अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। मुथुसामी से पहले लांस क्लूजनर ने 1997 में नाबाद 102 रन और 2019 में क्विटंन डिकॉक ने 111 रन बनाए थे। 

सातवें या इससे निचले स्थान पर दो बल्लेबाजों ने बनाए 50+ स्कोर
दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली बार भारत के खिलाफ सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया है। पिछले 13 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की किसी पारी में सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के दो बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया है। इससे पहले 2016 में चेपॉक पर लियाम डॉवसन ने नाबाद 66 रन और आदिल राशिद ने 60 रन बनाए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *