Home

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, बैटिंग में छाए विराट कोहली तो कुलदीप ने फिरकी से घुमाया मैच

IND vs SA 1st ODI at Ranchi : टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है. भारत ने यहां पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में 17 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली (135) के बेहतरीन शतक के दम पर 8 विकेट पर 349 रन बनाए. विराट के अलावा भारत की ओर से रोहित शर्मा (57) और कप्तान केएल राहुल (60) रन का योगदान दिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से यहां मार्को जेनसेन (2/76), नांद्र बर्गर (2/65), कॉर्बिन बॉश (2/66) और ओटनील बार्टमैन (2/60) ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. साउथ अफ्रीका की टीम 350 रन के लक्ष्य के जवाब में 332 रन बनाकर सिमट गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव (4/68) और हर्षित राणा (3/65) के अलावा अर्शदीप सिंह (2/64) ने विकेट अपने नाम किए.

साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जहां उसने अपनी पारी के पहले 5 ओवर में सिर्फ 11 रन जोड़ने तक 3 विकेट गंवा दिए. रेयान रिकेल्टन (0) और क्विंटन डिकॉक (0) अपना खाता तक नहीं खोल पाए. दोनों को हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में चलता किया. कप्तान एडिन मार्करम (7) अर्शदीप सिंह की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच देकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्ज्के (72) और टॉनी डीजॉर्जी (39) को पारी को संभालने की कोशिश की. पारी के 15वें ओवर में डीजॉर्जी को कुलदीप यादव ने अपना पहला शिकार बनाया. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी सिर्फ 28 बॉल की पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़ने के बाद हर्षित राणा का तीसरा शिकार बन गए. 130 रन पर 5 विकेट गंवाने के बावजूद साउथ अफ्रीका मैच से बाहर नहीं दिख रहा था.

क्योंकि एक छोर पर मैथ्यू ब्रीत्ज्के टिके हुए थे और उनका साथ देने ऑलराउंडर बल्लेबाज मार्को जेनसेन आ गए. उन्होंने विकेट्स की परवाह किए बगैर टीम की जरूरत के लिहाज से तेजी से रन जुटाने पर जोर दिया. जेनसेन सिर्फ 39 गेंदों की पारी में 70 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कुलदीप यादव ने पारी के 34वें ओवर में अपनी फिरकी में फंसाया.

आउट होने से पहले वह 8 चौके और 3 छक्के जमा चुके थे. इसी ओवर में उन्होंने एक गेंद बाद ब्रीत्ज्के विराट कोहली के हाथों आउट कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी. इसके बाद प्रेनेलन सुब्रायेन (16) भी जल्दी ही चले गए. लेकिन इसके बाद कार्बिन बॉश और नांद्रे बर्गर ने भी हार नहीं मानी.

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भारत को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था. भारत यशस्वी जायसवाल (18) के रूप में अपना पहला विकेट ही गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा (57) और विराट कोहली की अनुवभी जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की. भारत 20 ओवर से पहले 150 रन पार था. 161 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा मार्को जेनसेन ने अपना पहला शिकार बनाया. नंबर 4 पर उतरे रुतुराज गायकवाड़ (8) फ्लॉप रहे. नंबर 5 पर आए वॉशिंग्टन सुंदर (13) भी कुछ खास नहीं कर पाए.

इसके बाद कप्तान केएल राहुल और कोहली ने मिलकर छठे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. इस बीच कोहली ने अपने वनडे करियर का 52 शतक भी अपने नाम किया. कोहली तेजी से रन बनाने के प्रयास में 135 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. विराट के बाद जडेजा (32) ने कप्तान राहुल के साथ 65 रनों की साझेदारी की. वह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए, जबकि राहुल 49वें ओवर में आउट हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *