झारखंडरांची

रांची में तेज बारिश और हवाओं का असर, चार फ्लाइट डायवर्ट; एक री-शेड्यूल

रांची, 25 सितंबर: शुक्रवार सुबह राजधानी रांची में तेज बारिश और हवाओं के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। खराब मौसम की वजह से रांची आने वाली चार फ्लाइट्स को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल हैं। वहीं, दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को डायवर्ट करने के बजाय री-शेड्यूल किया गया।

फ्लाइट्स के डायवर्ट और री-शेड्यूल होने से सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी फ्लाइट के नए शेड्यूल और लैंडिंग की जानकारी के लिए इंतजार करना पड़ा।

खराब मौसम के कारण चार फ्लाइट डायवर्ट

खराब मौसम का सबसे पहले असर इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट पर पड़ा। विमान को रांची में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के बाद बनारस डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट के रांची पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:55 बजे था।

इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट भी रांची नहीं पहुंच सकी। विमान का निर्धारित आगमन समय करीब 8:05 बजे था। खराब मौसम को देखते हुए फ्लाइट को वापस कोलकाता भेज दिया गया।

इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट को भी खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया। इस विमान के रांची पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे था।

इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट को भी मौसम खराब होने के कारण बनारस डायवर्ट किया गया। इस विमान का रांची पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे था।

दिल्ली-रांची फ्लाइट री-शेड्यूल

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट को डायवर्ट नहीं किया गया, बल्कि री-शेड्यूल किया गया। पहले विमान के सुबह 8:25 बजे रांची पहुंचने की उम्मीद थी। बदले हुए शेड्यूल के अनुसार इसके करीब 10:10 बजे रांची पहुंचने की संभावना जताई गई।

मौसम सुधरने पर सामान्य हो सकती हैं उड़ानें

शुक्रवार सुबह तेज बारिश और हवाओं के चलते रांची एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित रही। खराब मौसम के कारण लैंडिंग और टेकऑफ के संचालन पर असर पड़ा। मौसम की स्थिति में सुधार आने के बाद हवाई सेवाओं के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति और नए समय की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *