पाकुड

महेशपुर में अवैध शराब कारोबार बेनकाब, होटल संचालक हिरासत में

शराब

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर में नकली शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

होटल से मिली नकली विदेशी शराब
महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागांछी गांव के पास स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान कुल 34 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से ही होटल संचालक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा
उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार को सूचना मिली थी कि इस होटल में लंबे समय से नकली शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई की और पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद
बरामद शराब में कई ब्रांड शामिल हैं। इसमें 750 ml की 9 बोतल, 375 ml की 15 बोतल और 180 ml की 1 बोतल रॉयल स्टैग की है। इसके अलावा B7 ब्रांड की 375 ml की 6 बोतल और 180 ml की 3 बोतल भी जब्त की गई है।

जांच जारी, आगे होगी कार्रवाई
छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग ने सभी नकली शराब को जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *