Homeगिरिडीह

गिरिडीह में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, छह कारीगर को पुलिस ने दबोचा

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के मंडरडीह गांव में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई।

टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से छह हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री से तैयार और अधबने कई हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण और मशीनें भी जब्त की गई हैं, जिनसे पता चलता है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री लंबे समय से गुपचुप तरीके से सक्रिय थी और बाहर के जिलों में भी हथियार सप्लाई करने की आशंका है। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *