Home

डोरंडा में ICFAI का भव्य दीक्षांत समारोह : 292 छात्रों को मिली डिग्री, मेधावियों पर बरसे गोल्ड-सिल्वर मेडल

Ranchi : ICFAI विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आज पूरे गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम डोरंडा स्थित JAP के शौर्य सभागार में हुआ, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। समारोह में छात्रों के लिए यह दिन खास रहा, जब उन्हें उनकी मेहनत का फल डिग्री के रूप में मिला।

 292 छात्रों को मिली डिग्री

इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 में पास आउट हुए कुल 292 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। यह पल छात्रों और उनके परिवार के लिए बेहद खास और गर्व का रहा।

 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

समारोह में 8 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई। वहीं 10 छात्रों को स्वर्ण पदक और 10 छात्रों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

 कुलपति समेत सभी अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. रणजीत सिंह सहित संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 छात्रों के लिए नई शुरुआत का दिन

दीक्षांत समारोह सिर्फ डिग्री लेने का दिन नहीं होता, बल्कि यह एक नई शुरुआत का संकेत भी होता है। पढ़ाई पूरी कर अब छात्र अपने करियर की नई राह पर आगे बढ़ेंगे।

गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल बना रहा। छात्र, अभिभावक और शिक्षकों ने इस खास पल को मिलकर यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *