कोडरमा

कोडरमा में भीषण हादसा: कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कोडरमा (सतगावां): झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवघर से दर्शन कर लौट रहे नेपाल के कांवड़ियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी-दादा समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

​प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 कांवड़िए सवार थे, जो नेपाल के रौहट जिले के निवासी हैं।

  • ​कांवड़ियों का जत्था 4 दिन पहले बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) पहुंचा था।
  • ​देवघर में पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार सुबह सभी यात्री बस से बिहार के राजगीर जा रहे थे।
  • ​सुबह के समय सतगावां के पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी।
  • शिवम कुमार (10 वर्ष)
  • सुंदर बाला (60 वर्ष – शिवम की दादी)
  • नवल किशोर (60 वर्ष – शिवम के चचेरे दादा)
  • ​धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और राहत-बचाव शुरू किया।
  • ​सूचना मिलने के बाद सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।
  • ​सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *