Home

JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi : झारखंड के झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में कथित पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई की।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरायकेला एसपी और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि हिरासत में हुई कथित मारपीट और मेडिकल जांच की प्रक्रिया को लेकर क्या कार्रवाई की गई है।

मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी पर भी सवाल
मामले में अदालत ने मेडिकल जांच की भूमिका और अस्पताल की रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा है कि हिरासत में रखे गए व्यक्तियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए क्या व्यवस्था है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले इस मामले में पीड़ित को अंतरिम मुआवजे के तौर पर राशि भी दी जा चुकी है और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठते रहे हैं। हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। अब अगली सुनवाई में इस पूरे मामले पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *