विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ नवदंपती को दिया आशीर्वाद
लातेहार के मंगरा गांव में विवाह समारोह में हुए शामिल, हेलीपैड पर प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने वर विजय बहादुर सिंह तथा वधू महिमा को विवाह की बधाई दी। उन्होंने नवदंपती के जीवन में प्रेम, आपसी विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात कर परिवार के साथ विवाह की खुशियां साझा कीं।
मंगरा पहुंचने पर हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के मंगरा गांव पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
विवाह समारोह में मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने विधायक के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से आत्मीय मुलाकात की।
