रांची

झारखंड में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में अधिकतम तापमान पहुंचा 30 डिग्री के पार

Weather changes in Jharkhand, spring arrives, maximum temperature reaches  32 degrees

रांची, 09 फ़रवरी । झारखंड में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सोमवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला-खरसावां में तापमान बढ़कर 31 डिग्री और जमशेदपुर में 30 डिग्री को पार कर गया। हालांकि, धूप की तपिश अभी कम है क्योंकि पछुआ हवाओं के चलते तापमान की वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं की वजह से रांची, लोहरदगा, लातेहार, गुमला और पाकुड़ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4-5 डिग्री कम है। इन हवाओं के कारण सुबह और शाम में ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी है।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 फ़रवरी को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कुहासा भी रहेगा। 13 फ़रवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।

सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और मध्यम गति की हवा चली। इससे हल्की ठंड महसूस हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 12.5 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 29.5 और न्यूतनतम 7.9 डिग्री, बोकारो में 27.1 और न्यूनतम 9.5 डिग्री, चाईबासा में 32.4 डिग्री और न्यूयनतम 10.4 डिग्री, खूंटी में 26.4 डिग्री और न्यूीनतम 7.4 डिग्री, लोहरदगा में 24.4 डिग्री और न्यूदनतम 8.4 डिग्री, लातेहार में अधिकतम 20.4 डिग्री और न्यू2नतम तापमान 8.8 डिग्री एवं सरायकेला में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *