खेलपलामू

हरिहरगंज में 26वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन


हरिहरगंज, पलामू: खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से पलामू जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य पुरुष (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन) एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ।
14 से 16 नवंबर 2025 तक तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 500 से अधिक पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

टीम चैंपियनशिप परिणाम
पुरुष फ्री स्टाइल
1st – साहिबगंज : 135 अंक
2nd – रांची : 90 अंक
3rd – COE : 75 अंक

पुरुष ग्रीको रोमन
1st – रांची : 155 अंक
2nd – COE : 100 अंक
3rd – JSSPS : 60 अंक

महिला फ्री स्टाइल
1st – COE : 175 अंक
2nd – JSSPS : 85 अंक
3rd – धनबाद : 80 अंक


मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
समापन समारोह में थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार, सीओ श्री मनीष कुमार, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार, श्री विश्वनाथ सिंह एवं श्री अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे। इनके द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। राष्ट्रीय ध्वज अवतरण और राष्ट्रीय गान के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक समापन हुआ।

आयोजन में योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में निम्न पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा—

श्री अमरनाथ सिंह – उपाध्यक्ष, झारखंड कुश्ती संघ
श्री संजीव कुमार झा – संयुक्त सचिव
श्री बबलू कुमार – कोषाध्यक्ष
महादेव उरांव – अध्यक्ष, लोहरदगा जिला कुश्ती संघ
जुगल किशोर महतो – सचिव, गिरिडीह जिला कुश्ती संघ
अरुण मिश्रा – कोषाध्यक्ष, पलामू
सुरेश नारायण – कोषाध्यक्ष, सरायकेला–खरसावां
राष्ट्रीय प्रशिक्षक – राजीव रंजन, सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय नाथ चौधरी तथा अन्य गणमान्य पदाधिकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *