रांची

प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं की प्रतिभा ने बिखेरा रंग


राज्य संग्रहालय परिसर होटवार में भाषण, कविता, लोक नृत्य, लोक गीत व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

रांची। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, रांची (झारखंड) की ओर से राज्य संग्रहालय परिसर, होटवार में आज प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, रांची श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. ललिता कुमारी, राज्य निदेशक ‘माय भारत’, झारखंड ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रितु राज एवं डॉ. कमल कुमार बोस शामिल रहे।

महोत्सव के अंतर्गत भाषण, कविता, लोक नृत्य, लोक गीत एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. हैप्पी भाटिया एवं गौरव कुमार अग्रवाल रहे।
कविता प्रतियोगिता में डॉ. कमल कुमार बोस, डॉ. जिंदर सिंह मुण्डा एवं डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
लोक नृत्य के निर्णायक डॉ. मिताली चटर्जी, डॉ. एमलीन केरकेट्टा एवं श्रीमती नमिता कुमारी रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. विनोद रंजन, श्रीमती रजनी सेन एवं श्री प्रवीण सिंह रहे।
लोक गीत प्रतियोगिता में डॉ. योगेश महतो, डॉ. योगेश प्रजापति एवं डॉ. शैलजा वाला निर्णायक रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में लोहरदगा ने प्रथम, गुमला ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता प्रतियोगिता में अबु सुतियान (गुमला) प्रथम, अभिनव कुमार (रांची) द्वितीय एवं महिमा भारती (सिमडेगा) तृतीय स्थान पर रहीं।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में खूँटी ने प्रथम, गुमला ने द्वितीय एवं रांची ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लोक गीत प्रतियोगिता में गुमला प्रथम, खूँटी तृतीय स्थान पर रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता में नयाव फरीदी (रांची) ने प्रथम, बिलचन कुजूर (गुमला) ने द्वितीय एवं गोल्डलेन्स बरजो (खूँटी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन एवं संस्कृति नोडल पदाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. कमल कुमार बोस, जिला खेल समन्वयक श्री आशिष कुमार बनर्जी, श्री मुकेश, डॉ. गौरव अग्रवाल एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवा प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *