रांची

राज्यपाल मोरहाबादी में करेंगे झंडोत्तोलन, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

रांची, 25 जनवरी। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को झंडोत्तोलन करेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 12 विभागों की ओर से राजधानी में आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। विभागों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर चार आईपीएस, छह डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर और 700 जवानों की तैनाती की गयी है। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम किये गये है।

किस विभाग की झांकी में क्या-क्या होगा

-वन एवं पर्याव्रण विभाग झारखंड की जैव विविधता

-ग्रामीण विभाग – ग्रामीण उद्यमिता से लखपति बनी दीदियां -शक्ति से समृद्धि

-गृह विभाग – साइबर क्राइम

-स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

-कृषि विभाग – अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष

-स्वास्थ्य विभाग – कुष्ठ मुक्त झारखंड

-खादी ग्रामोद्योग बोर्ड – स्वदेशी की शक्ति संस्कृति भी, प्रगति भी

-महिला, बाल विकास विभाग बाल विवाह मुक्त झारखंड

-परिवहन विभाग – सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा

-उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग-गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *