गिरिडीह

गिरिडीह : दो नबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 27 जनवरी । जिले के पीरटांड थाना इलाके में एक ही गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जतरा मेला लगा था। दोनो लड़किया परिजनों के साथ मेला गई थी । इसी बीच देर रात

परिजनों से बिछड़ने के बाद दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पांच – छह युवकों ने इन्हें घेर कर साथी दोनों युवक की पिटाई कर भगा दिया । इसके बाद खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । घटना की जानकारी परिजनों ने हरलाडीह ओपी पुलिस को दी। ओपी पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी। एसपी डॉ बिमल कुमार के ने मामलेक गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार गये और महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी ली । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन युवक को पीटा गया था उससे भी पुलिस ने पूछताछ की । इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि मामला गंभीर है। कई पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *