Home

घाटशिला उपचुनाव: जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन 38 हजार वोटों से जीते

Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, भाजपा के बाबूलाल सोरेन को लगभग 38524 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

गिनती के सभी राउंड पूरा होने के बाद सोमेश चंद्र सोरेन ने स्पष्ट बढ़त बनाई रखी और उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। इस उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया था।

जीत के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, घाटशिला क्षेत्र में राजनीतिक माहौल उत्साह और उमंग से भर गया है। इस जीत के साथ जेएमएम ने घाटशिला में अपनी पकड़ मजबूत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *