पूर्वी सिहंभूमि

घाटशिला उप-चुनाव: 10 और 11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

पूर्वी सिंहभूम, 9 नवंबर । पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। इस दौरान 10 और 11 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी। इन समयावधियों में केवल छोटे वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही सड़कों पर चल सकेंगे।

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह व्यवस्था मतदान सामग्रियों की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की भीड़भाड़ या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और भारी वाहन लेकर अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही यातायात नियंत्रण कक्ष को भी सतर्क मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और चुनावी कार्य में कोई बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *