Home

गढ़वा ने लातेहार को 6-2 से हराया, अगले दौर में प्रवेश

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में चल रहे अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को गढ़वा और लातेहार के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। गढ़वा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार को 6-2 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मुकाबले की शुरुआत से ही गढ़वा की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। मैच के पांचवें मिनट में सहेंदर लकड़ा ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, लातेहार की टीम ने 9वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद गढ़वा की ओर से रोमारियो लकड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15वें और 21वें मिनट में लगातार दो गोल किए, जिससे टीम 3-1 से आगे हो गई। मध्यांतर से ठीक पहले 39वें मिनट में सहेंदर लकड़ा ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में लातेहार ने 42वें मिनट में एक गोल कर अंतर को 4-2 किया, लेकिन गढ़वा की टीम ने बढ़त बरकरार रखी। मैच के 60वें मिनट में मोहन कुमार ने गोल कर स्कोर 5-2 किया। अंतिम क्षणों में रूपेश मांझी ने एक और गोल जोड़कर गढ़वा की जीत को 6-2 पर पक्का कर दिया।

गढ़वा की इस जीत से टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कोच जेम्स बड़ा और मैनेजर कंचन कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक अमृत शुक्ला, रेखा चौबे, अनीता दत्त, राकेश पाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी।
गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी, मनीष केसरी, मदन केसरी, पंकज केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, उमेश सहाय, सतेंद्र यादव, सुशील तिवारी, विकास पांडे, अजय कांत, राजेश पांडे, किशोर कुणाल, धर्मेंद्र पाल, चंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, कौशलेश तिवारी, शमशाद अहमद, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, अतुल राम भारद्वाज, संतोष मिश्रा, प्रवेश तिवारी, धनन्जय पासवान और कमलेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

गढ़वा का अगला मुकाबला 14 नवंबर 2025 को पलामू और लोहरदगा के बीच की विजेता टीम से होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *