रांची

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते का निधन, कुल्लू-मनाली में तोड़ा दम

चंपई

Ranchi : हिमाचल प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के 19 वर्षीय बेटे वीर सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वीर अपने दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। वहां स्कीइंग करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तुरंत उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में कोहराम


इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन दिल्ली के रास्ते हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। परिवार में भारी दुख का माहौल है। बताया जा रहा है कि वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार और नज़दीकी रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *