रांची

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

फुटबॉल में एएफसी सकरीगली बनी चैंपियन, खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हु स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आदिम जनजातीय फुटबॉल टीमों घोघी पहाड़, लादोनी पहाड़, दारुम पहाड़, पोखरिया पहाड़ एवं एएफसी सकरीगली के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से फुटबॉल जर्सी एवं पैंट उपलब्ध कराए गए।

फुटबॉल में एएफसी सकरीगली ने जीता खिताब

पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एएफसी सकरीगली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घोघी पहाड़ की टीम को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। घोघी पहाड़ की टीम उपविजेता रही।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम

जेवलिन थ्रो (महिला वर्ग)

  • प्रथम : काजल मुंडा
  • द्वितीय : बेबी मुंडा
  • तृतीय : रितिका मुंडा

शॉटपुट (पुरुष वर्ग)

  • प्रथम : मो. अली
  • द्वितीय : चंदन रजवार
  • तृतीय : सामू मरांडी

शॉटपुट (महिला वर्ग)

  • First : काजल कुमारी
  • द्वितीय : हीरा हेंब्रम
  • तृतीय : बेबी कुमारी

ओलंपिक अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता

बालिका वर्ग

  • प्रथम : निशा कुमारी
  • द्वितीय : प्रतिज्ञा कुमारी
  • तृतीय : संजना कुमारी

बालक वर्ग

  • प्रथम : अमन कुमार
  • द्वितीय : अंश राज
  • तृतीय : अंगद यादव

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य खेल पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *