रांची

झारखंड में पांच IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड सरकार ने IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इसके तहत अधिकारियों को Level-11 वेतनमान में रखा गया है, जिसमें 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक वेतन निर्धारित है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, देवघर के एसडीओ रवि कुमार, खूंटी की एसडीओ दीपेश कुमारी, मेदिनीनगर सदर पलामू की एसडीओ सुलोचना मीना और चास बोकारो के एसडीओ प्रांजल ढांडा शामिल हैं। ये सभी अधिकारी झारखंड कैडर के 2022 बैच से संबंधित हैं।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बावजूद सभी अधिकारी अगले आदेश तक अपने वर्तमान पदों पर ही कार्य करते रहेंगे, लेकिन उन्हें प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है, जिस पर सरकार की ओर से अवर सचिव विनोद कुमार के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *