पाकुड

गैंगरेप के पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पति के सामने लूट ली थी महिला की आबरू

Pakur : पाकुड़ के हाथीगढ़ मेले से लौट रही रघुनाथपुर की महिला के साथ हुए गैंगरेप की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम डोमना उर्फ डोमा उर्फ बमड़ा पहाड़िया, जोमे पहाड़िया उर्फ मनोज पहाड़िया, चैता पहाड़िया, लुखी पहाड़िया और भीमा पहाड़िया बताये गये। सभी अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं, लेकिन पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए एक साथ आए थे। पूछताछ के दौरान सभी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल भी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की पैंट और चप्पल घटनास्थल से बरामद की है। इस बात का खुलासा पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने किया।एसपी निधि ने ने मीडिया को बताया कि घटना 28 नवंबर की रात ग्राम बिंझा स्थित पुलिया के पास हुई। कुछ अपराधियों ने पीड़िता और उसके पति को रास्ते में रोक लिया। पति के साथ गालीगलौज और धमकी देने के बाद आरोपी महिला को जबरन खेत की ओर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। 29 नवंबर को लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 61/2025 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया। टीम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश मिला। SIT ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर इस घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *