खेल

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: झारखंड महिला फुटबॉल टीम ने सिक्किम को 11–0 से हराया

रांची/रायपुर : खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च से 02 अप्रैल तक रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार आगाज किया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन रायपुर में खेले गए लीग मुकाबले में झारखंड की महिला टीम ने सिक्किम को एकतरफा मुकाबले में 11–0 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

मैच की शुरुआत से ही झारखंड की टीम आक्रामक रही। 9वें मिनट में सबरनी कुमारी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि 10वें मिनट में काजल कुमारी ने दूसरा गोल दागा। 39वें मिनट में एलिजाबेथ एक्का ने तीसरा गोल किया। इसके बाद अनीता डुंगडुंग और अलिना किस्कू ने क्रमशः चौथा और पांचवां गोल किया। अनीता डुंगडुंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा गोल भी अपने नाम किया।

दूसरे हाफ में भी झारखंड का दबदबा कायम रहा। बीना कुमारी ने सातवां, शाउलिना डांग ने आठवां गोल किया। अनीता डुंगडुंग ने अपना हैट्रिक पूरा करते हुए नौवां गोल दागा। इसके बाद सबरनी कुमारी ने दसवां और एलिजाबेथ एक्का ने 11वां गोल कर टीम की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।

इस जीत में कोच बीना केरकेट्टा एवं नूपुर टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम मैनेजर अजय सुभाष तिर्की ने भी टीम प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा।

झारखंड के कुल 107 खिलाड़ी एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, तैराकी (पुरुष एवं महिला) और फुटबॉल (महिला) में 106 स्वर्ण पदकों के लिए अपना दमखम दिखा रहे हैं।

झारखंड टीम की इस प्रभावशाली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विजेता टीम को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव श्री मुकेश कुमार, खेल निदेशक श्री आसिफ इकराम, उपनिदेशक श्री राजेश कुमार सहित राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
झारखंड टीम (संक्षिप्त विवरण)

तैराकी (पुरुष): मानेश्वर बेदिया, जितेंद्र कुमार मुंडा, राजेश मुंडा, लखींद्र सिंह मुंडा
तैराकी (महिला): आरती कच्छप, मोनिका कुमारी, प्रिया उरांव, चांदनी कुमारी

कुश्ती (पुरुष): अजित भगत, सत्यनारायण महली, अरविंद उरांव, विकास कच्छप, अंजित कुमार मुंडा, अभिषेक मुंडा
कुश्ती (महिला): पूनम उरांव, चंचला कुमारी, नेहा उरांव, सिमरन मिंज, कोमल मरांडी, अंजू टुडू, पूजा रानी, कलावती कुमारी

तीरंदाजी (पुरुष): दिनेश मुर्मू, कृष्णा पिंगुआ, लखन बोदरा, आकाश आलडा, अमर भगत, साइमन सोरेन
तीरंदाजी (महिला): अनुराधा कुमारी, कोमोलिका बारी, मीणा कुमारी, मेघा बेसरा, पूजा हेंब्रम, सविता कुमारी

भारोत्तोलन (पुरुष): बाबूलाल हेंब्रम, ओम कुमार, हर्षित बागे, हर्ष कुमार हेंब्रम
भारोत्तोलन (महिला): बबीता कुमारी

एथलेटिक्स (पुरुष): शिव कुमार सोरेन, दीपक टोप्पो, साकेत मिंज, रामचंद्र सांगा सहित अन्य
एथलेटिक्स (महिला): पृथ्वी उरांव, पुतुल बास्की, अनामिका उरांव, अनुष्का तिर्की सहित अन्य

हॉकी (पुरुष): दिलबर बारला, दीपक सोरेंग, जोसेफ कोंगाड़ी सहित अन्य
हॉकी (महिला): निशा मिंज, सेल्सटीना होरो, रोशनी आइंद सहित अन्य

फुटबॉल (महिला): काजल कुमारी, एलिजाबेथ एक्का, कल्याणी कुमारी, रिंकी कुमारी, रीना कुमारी सहित अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *