Home

प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 : झारखंड मलखंब टीम सरगुजा के लिए रवाना

प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल-2026 के अंतर्गत राज्य-स्तरीय मलखंब प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद झारखंड की पुरुष एवं महिला मलखंब टीम आज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सरगुजा, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हो गई।

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन एवं खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में किया गया था। शिविर के उपरांत झारखंड टीम की घोषणा एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा द्वारा की गई।

मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अप्रैल 2026 तक गांधी स्टेडियम, सरगुजा, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में होगा। झारखंड टीम को 31 मार्च को सरगुजा में रिपोर्ट करना है।

झारखंड मलखंब टीम इस प्रकार है:

महिला वर्ग:

  1. हंसिका कुमारी (कप्तान)
  2. सीमा कुमारी (उपकप्तान)
  3. भूमिका कुमारी
  4. अदिति केरकेट्टा
  5. चांदनी नागद्वार
  6. वर्षा नागद्वार

प्रशिक्षक: सरिता कुमारी

पुरुष वर्ग:

  1. रोहन कुमार (कप्तान)
  2. आर्यन लोहरा (उपकप्तान)
  3. रणबीर कुमार दास
  4. सत्यवीर कुमार दास
  5. अरुण बड़ाईक
  6. अनमोल बाखला

प्रशिक्षक: संजय कुमार
प्रबंधक: सोहन कुमार
तकनीकी अधिकारी: डॉ. अजय झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *