प्रथम झारखंड राज्य सेपक टकरा रेफरी कोर्स सम्पन्न, 8 राज्य स्तरीय रेफरी बने
रांची : आज यहाँ स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में प्रथम झारखंड राज्य सेपक टकरा रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस कोर्स में सेपक टकरा के सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन तथा सेपक टकरा खेल के प्रति उनके तकनीकी ज्ञान के आधार पर 8 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय रेफरी के रूप में किया गया।
इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमरेंद्र दत्त द्विवेदी प्रशिक्षक सह परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा रेफरिंग की बारीकियों की जानकारी दी।
कोर्स के उपरांत जिन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय रेफरी के रूप में चयनित किया गया, वे इस प्रकार हैं –
राजकुमार महतो
भोला कुमार
साकेत सौरव
अनिरुद्ध दत्त द्विवेदी
शिवा हेम्ब्रम
त्रिलोक महतो
जेठू कुमार गंझु
विक्रम कुमार गंझु
इस अवसर पर उपस्थित एसोसिएशन के चेयरमैन श्री सुनील सूर्यांत और प्रेसिडेंट श्री उदय साहू ने उम्मीद जताई कि इन नए रेफरियों के जुड़ने से राज्य में सेपक टकरा प्रतियोगिताओं के संचालन को और मजबूती मिलेगी तथा खेल के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
