बिजली अलर्ट: रांची में 11 मार्च को 2-5 घंटे रहेगा पावरकट, निपटा लें जरूरी काम

Ranchi: रांची के अलग-अलग इलाकों में रामनवमी को देखते हुए बिजली तार मरम्मत कार्य किया जा रहा है. जिसके कारण 11 मार्च बुधवार को रांची के निम्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इन इलाकों में रहेगा पावरकट
कांके क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जिसके चलते अरसंडे बैंक आफ इंडिया से लेकर बोरैया चौक, तिलकोणीय बाजार क्षेत्र में पावर कट रहेगा.
दूसरी ओर मेन रोड के अधीन क्षेत्र में भी सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण मोहल्ला शांती कम्पाउंड,सिरम टोली, सुजाता चौक, राजा बंगला,पटेल कम्पाउंड समेत आसपास के क्षेत्र में पावर कट रहेगी.
हरमू पावर हाउस से सप्लाई होनेवाली विद्युत आपूर्ति भी 11.30 बजे से 1 बजे तक बाधित रहेगी. जिसके चलते मोहल्ला नेजाम नगर, बड़ा तालाब, हिन्दपीढी समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
वहीं, अशोकनगर में रात 10.30 से सुबह 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जिसके कारण अशोक कुंज, बुद्ध विहार, अशोकनगर एक्सटेंशन, सेंट्रल अशोका, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के इलाको में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
