पूर्वी सिहंभूमि

मानगो में मेयर प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े जाने से चुनावी माहौल गरमाया, पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्वी सिंहभूम, 19 फ़रवरी । नगर निकाय चुनाव के बीच मानगो क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने मानगो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम मानगो पुल और आसपास के इलाकों में जांच करने पहुंची। मौके पर राजकुमार श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित थे और उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मानगो पुल तथा बृजवासी क्षेत्र में लगाए गए मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के चुनावी बैनर-पोस्टर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों में आक्रोश देखा गया।

राजकुमार श्रीवास्तव ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कृत्य निंदनीय और घिनौना है।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव का साथ देने के लिए भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे पार्टी से बागी माने जा रहे हैं। उनके इस कदम ने पहले ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी, और अब पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने चुनावी प्रतिस्पर्धा को और तीखा बना दिया है।

कुमकुम श्रीवास्तव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास रखती हैं और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *