खेल

कल से रांची में पूर्वी जोन बैंड प्रतियोगिता, 11 राज्यों की टीमें लेंगी भाग


रांची।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में पूर्वी जोन बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 दिसंबर से खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के 11 राज्यों से आई पाइप एवं ब्रास बैंड की स्कूली बालक–बालिका टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का रांची आगमन हो चुका है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को प्रातः 10 बजे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह करेंगे। वहीं समापन समारोह संध्या 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें राजस्व, निबंधन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीम को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति देने का गौरव प्राप्त होता है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह उपलब्धि झारखंड की टीम ने हासिल की थी

प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का आज पारंपरिक झारखंडी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *