रांची

दीक्षित डांस एकेडमी का तीन दिवसीय समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

रांची : विद्या नगर स्थित दीक्षित डांस एकेडमी द्वारा 25 से 27 मई तक आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का सफल समापन हुआ। कैंप में बच्चों को डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, जुंबा, योगा और फायरलेस कुकिंग जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

समर कैंप में डांस का प्रशिक्षण शिखा चौधरी, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण चंचल, फायरलेस कुकिंग का प्रशिक्षण प्रियंका, योगा का प्रशिक्षण सृष्टि मोदी तथा जुंबा का प्रशिक्षण प्रवीण दीक्षित द्वारा दिया गया। सभी प्रशिक्षकों ने बच्चों को अपनी-अपनी विधाओं की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के निदेशक प्रवीण दीक्षित ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय होना भी जरूरी है। ऐसे कैंप बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कलाओं एवं गतिविधियों का आनंद लेते हुए नई-नई चीजें सीखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *