रांची में जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता संपन्न, 7 दिसंबर को लातेहार में राज्यस्तरीय मुकाबले में भाग लेंगे चयनित एथलीट
Ranchi : आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को होटवार जेल रोड में रांची जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा रांची जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का चयन 7 दिसंबर 2025 को लातेहार में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित एथलीट रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित एथलीटों की सूची
पुरुष वर्ग:
अमित कुमार, रोशन कुमार रविदास, रोहन पाहन, चिराग भेंगरा, अनूप उरांव, सिरील टोप्पो, प्रकाश मुंडा, रंजीत महतो, प्रीतम उरांव, हरीश महतो, संजय महतो, रोहित पाहन
महिला वर्ग:
सुमन कुमारी, सीमा कुमारी, मंजू कुमारी, अंजलि कुमारी, रिया कुमारी, रितु कुमारी
तकनीकी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निम्नलिखित तकनीकी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा:
प्रभाकर कुमार वर्मा, बिनोद कुमार, राकेश सिंह, राम प्रसाद, राजू साहू, अगनू उरांव, राघवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रेम कुमार, विकास कुमार, श्याम उरांव।
